29 Mar 2024, 14:00:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 01 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2020 12:05AM | Updated Date: Nov 1 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज अपमनी दार्शनिकताओं तथा विचारों को किसी के साथ बाँट लेने का मौका देखें ,आपकी मुलाकात एक बेहतरीन व्यक्ति से हो सकती है।  इससे एक ख़ूबसूरत दोस्ती या अच्छी साझेदारी भी जन्म ले सकती है।  थोड़े से ध्यान से देखने से,आप अपने आसपास से बहुत सारी चीजें सीख पायेंगेऔर यह ज्ञान आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज छोटी लेकिन बार बार हो जाने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से परेशान महसूस कर रहे हैं। अपनी समस्याओं का इलाज अपने पास पड़ी दवाईयों से करना बंद करें खासकर जब आप इतने लम्बे समय से उनके लक्षण देख रहे हैं। आपको समस्या की जड़ तक पहुंचने के लिए किसी विशेषज्ञ की सहायता लेनी होगी तभी आपको इस रोज रोज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। ऐसे ही कोई भी दवा लेने से नुक्सान ही होगा। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
इस समय आपको अपने परिवार से वित्तीय मांगों की सूची मिल सकती है। ये आपके परिवार के प्रति आपकी प्रतिबद्धता है और आपको उन्हें पूरा करना होगा। आपको ये समझने की जरूरत है , की ये आपको अत्यधिक लगे लेकिन ये वास्तव में उचित है। लेकिन चिंता न करो , क्योंकि आप सभी की उम्मीदों को पूरा करने में सक्षम हो और ये चीज़ आपके रिश्तो को और गहरा करेगी। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आपकी करियर से सम्भंधित योजना बिगड़ रही है। आप एक बात पर अपना दिमाग एकाग्रचित नहीं कर पा रहे है। आप सोच सोच कर समय को बर्बाद कर रहे हैं। आप किसी भी अनुभवी पेशेवर या एक कैरियर सलाहकार से सलाह ले सकते हैं। एक कैरियर सलाहकार के मार्गदर्शन से आप को एक मार्ग मिल सकता है। आज आप अपने करियर के बारे में एक दिशा में सोच सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »