19 Apr 2024, 04:38:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 01 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2020 12:03AM | Updated Date: Nov 1 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल

आपको अपनी स्थिति ,विशेषकर वित्तीय स्थिति पर अच्छी तरह विचार करने की आवशयकता है।  बहुत खर्च करने में आनंद आ सकता है लेकिन इससे आपके परिवार की वित्तीय स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है ,आपको यह जानना होगा।  जहां तक वित्तीय स्थिति का सवाल है,आपको ठंडे दिमाग से काम लेते हुए और परिजनों की बात भी सुननी चाहिए। 

 

मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आज आप बहुत अच्छे स्वास्थय और तनावरहित मूड का आनंद लेंगे। इस समय का उपयोग अपनी किसी अच्छी-खासी शारीरिक मेहनत वाली गतिविधि के लिए करें जो आपको अच्छी लगती है। बाल गेम का मजा लें या जिम में पसीना बहायें।  स्वस्थ शरीर के कारण आप खुशमिजाज रहेंगे,इसीलिए दोस्तों के साथ मिल-बैठने के लिए बहुत अच्छा दिन है। 

 

मेष प्यार और संबंध राशिफल

आप भगवान के द्वारा बनाये हुए अद्वितीय और विशेष है और किसी को आपके बारे में गलत बोलने का अधिकार नहीं है। अगर आप ऐसे महसूस करते है तो सूक्ष्म , कोमलता और शान से अपने कार्यो से अपना जवाब दीजिये। स्थिति में एक मोड़ आएगा। आपका साथी आपको समझेगा। वर्तमान में आपका प्यार परिवेश के कारण व्याकुल है , लेकिन जब कठिन स्थिति आयेगी तो आपके साथी को आपका महत्व पता चलेगा। 

 

मेष कैरियर और धन राशिफल

आज आपको अपने कार्य करने के लिए विशेष ध्यान देना होगा क्योकि आपके वरिष्ठ अधिकारी बारीकी से आपकी प्रगति को देखेंगे। वे आपके समर्पण भाव और मजबूत नेतृत्व के गुणों से प्रभावित होंगे। आज आपके थोड़े अधिक प्रयासों से आपके करियर को नई गति मिल सकती है क्योकि आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके इन गुणों को ध्यान में रखेंगे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »