18 Apr 2024, 06:56:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 29 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2020 12:07AM | Updated Date: Oct 29 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। आप काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह आज फलीभूत होगी। सहकर्मियों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा। आज वित्त सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा। आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप अपनी नौकरी की मांग के चलते अस्वास्थ्यकर घंटों में भी काम करते रहे हैं .इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सुबह जल्दी उठकर सैर पर जाने और जॉगिंग करने की कोशिश करें। इससे आपका शारीर और मन दोनों ही तरोताजा महसूस करेंगे। आपके कार्यस्थल पर काम का अधिक तनाव होने से आपकी सारी व्यवस्था गड़बड़ा रही है। आपको रिलैक्स करने के लिए कोई स्वास्थ्यकर तरीका अपनाना चाहिए। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आज आप और आपके पार्टनर दोनों ही कोई फैसला करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। सम्भावना है कि आज आप बैठकर आराम से अपने इस सम्बन्ध के फायदे और नुकसानों की सूची बनाकर यह तय करेंगे कि आपको इसे आगे बढाना है या नही। इस साड़ी लिखा-पढ़ी में ऐसा हो सकता है कि आप या तो अपनी भावनाओं को कम महत्व दें या बिलकुल न दें। लेकिन आपको कोई भी फैसला लेने से पहले अपने दिल की भी सुननी चाहिए। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपका जोर निवेश और धन पर रहेगा। अपने आप पर नियंत्रण रखे ! आज के दिन सम्पति के बारे में खोज खबर कर सकते है पर किसी भी तरह के धन वृद्धि उद्यम में न फंसे। वेतन वृद्धि के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारीयों पर दबाव न डाले। इसके लिए अभी सही समय नहीं है। उत्तम रहेगा की अपने वर्तमान संगठन में अधिक ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »