28 Mar 2024, 14:37:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 27 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2020 12:13AM | Updated Date: Oct 27 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं। दोस्तों को पार्टी दे सकते हैं। अपनी ख़ुशी में खोकर आपका ध्यान भविष्य के खतरों से हट सकता है। घबराए नही,किसी आदमी से कोई नुक्सान होने की आशंका नही है ,केवल आपका पेट अपच वाला अधिक भोजन करने के कारण खराब हो सकता है,जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अपना रूटीन काम ख़तम करके और खाना खाने से पहले हाथ धोने की अच्छी आदत खुद को डाल लें,नही तो आप पर इन्फेक्शन का हमला हो सकता है। अगर आप अब सावधान नही रहेंगे तो काफी लम्बे समय तक बाद में परेशान रहेंगे। केवल उबला हुआ पानी पीयें और अच्छे से पका हुआ खाना ही खाएं। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आपको बहुत दिनों से जिसका इन्तजार था वो आपके करीब है। आप बहुत दिन से जो कल्पनाएँ कर रहे थे आज वे सच साबित हो सकती हैं। आप इस सम्बन्ध में गंभीरता से आगे बढ़ेंगे और यह सामान्य से कहीं अधिक आगे जाएगा। आपको इस सम्बन्ध को बनाये रखने के लिए जिन्दगी को बेह्तर बनाने के अन्य अवसरों को छोड़ना पड़ सकता है। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने की संभावना है क्यों की आपकी उपस्थिति अलग अलग दिशाओं में वांछनीय होगी , हालांकि अपने व्यक्तिगत विकास के लिए आप अधिक से अधिक समय समर्पित करने की कोशिश करे। ऑनलाइन परीक्षाओं या प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन कुछ मार्गदर्शन की तलाश करें। आज आपको खर्चो की तुलना में अधिक बचत पर ध्यान देना होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »