29 Mar 2024, 05:34:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 27 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2020 12:10AM | Updated Date: Oct 27 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
अपने वादों का सम्मान करें। आपको इसके लिए अपने मजे तथा आनंद के समय से समझौता करना पड़ सकता है परन्तु अगर आप दूसरों को दुःख नही पहुंचना चाहते तो आपको यह करना पड़ेगा। आपकी कल्पनात्मक शक्ति आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। आप मानवीय आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं, आपकी प्रगति तय है। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इससे पहले कि आप खुद पर अपने नए एक्सरसाइज कार्यकर्म या डाइट को लेकर अधिक सख्ती बरतें,पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जो आप करने जा रहें हैं ,वह आपके लिए जरुरी भी है या नही। हो सकता है कि किसी और के तय किये हुए पैमानों के अनुसार कार्य करना आपके लिए फायदेमंद साबित न हो। अब समय आ गया है कि और किसी के कहने पर चलने की बजाय आप खुद अपनी जरूरतों और अपने व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए अपना कार्यक्रम बनाएं। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
ये समय अपने रिश्ते में सकारात्मक प्रकृति के बदलाव की योजना के लिए सही है।आप इसे अगले स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहल आपको करनी होगी। आप स्वाभाविक रूप से मितभाषी और शर्मीले हैं और इसी कारण आपका साथी आपकी सच्ची भावना को समझ नहीं पा रहा और अधर में है। बस अपनी दिल की बात सुने और सारा अविश्वास आपके रिश्तो से गायब हो जायेगा। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से , धन लाभ होने की संभावना है। सट्टा उद्यम, शेयर बाजार में और छोटी अवधि के निवेश में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपका वित्तीय भाग्य उच्च चल रहा है। बस आप अपने आवेग पर लगाम लगाने की कोशिश करे और आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद भी ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »