20 Apr 2024, 19:03:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 24 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2020 12:06AM | Updated Date: Oct 24 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं। अब सारी चीजों को व्यवस्थित करने का समय है।  आज आपको तुलनात्मक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी,लेकिन आपको इस समय का उपयोग अपनी सब चीजों को व्यवस्थित करने में लगाना चाहिए।  नही तो सब कुछ और अधिक उलझता जाएगा और आप स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने के कारण और भी अधिक परेशान रहेंगे। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज इस बात की सम्भावना है कि आपको साझे प्रयोग की किसी चीज से त्वचा का संकर्मण हो जाए I। इसीलिए,अपने नहाने धोने तथा साफ़ सफाई की चीजों को ध्यानपूर्वक अलग तथा साफ़ सुथरा ही रखें I। दरअसल,अब आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए अतिरिक्त साफ़ सफाई रखनी होगी I। आपको अपनी आँखों को भी धूल –मिटटी से बचाना होगा नही तो आँखों में भी एलर्जी की समस्या हो सकती है। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
अपने साथी के साथ सकारात्मक वार्तालाप करने का प्रयास करें। आपने वास्तव में उपयुक्त तरीके से अपने साथी के साथ वार्तालाप नहीं की है और अभी तक आप आनंद और अपने रिश्ते को हल्के में ले रहे थे। ये समय है की आप दोनों किसी प्राकृतिक जगह पर जाये , ताकि ऐसी जगह जाने से आप दोनों में सकारात्मक ऊर्जा और भावना का संचार हो जिससे आप दोनों को खुलने में मदद मिलेगी। आपके रिश्तो में मजबूती आयेगी। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
यह आपके व्यवसाय के खिलने के लिए के लिए एक शुष्क मौसम है, इसलिए अभी आप अपने व्यक्तित्व को सवारने का प्रयत्न कर सकते हैं। आप एक सक्रिय व्यक्ति हैं और आपकी अच्छी ग्राहक सेवा असंख्य बार आपके ग्राहकों को वापस लाने के लिए प्रेरित करेगी। आपके व्यय नियंत्रण में है क्योकि आप हमेशा से सरल तरीको से अपने खर्चे का निर्वाह करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »