28 Mar 2024, 18:12:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 24 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2020 12:05AM | Updated Date: Oct 24 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी। आपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं। सुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय है। ख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज अपनी जीवनशैली में सचमुच कुछ स्वास्थ्यकर बदलाव लाने के लिए प्रेरित होंगे। आप धूम्रपान छोड़ने और स्वास्थ्यकर एक्सरसाइज शुरू करने का फैसला ले सकते हैं।  हालाँकि आपके सामने असली चुनौती इस नए रूटीन को बनाये रखने की होगी।  अपने इस रूटीन को बनाये रखने के लिए आपको किसी एक्सेसिसे पार्टनर कि तलाश करनी चाहिए। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आपको यह समझना होगा कि सीमाएँ एक मर्यादित और स्वस्थ रिश्ते का सबूत हैं।  अपने पार्टनर के निजी दायरे में कोई दखलंदाजी करके उसे प्यार और देखभाल का नाम देने की कोशिश न करें।  यह भी जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को खुद पर नियंत्रण करने की छूट भी न दें क्योंकि इससे भविष्य में आप दोनों के बीच गंभीर समस्याएँ हो सकती हैं। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
अगर आप अपनी क्षमता से कार्य करने की कोशिश करेंगे, तो आपके प्रयासों को उदारता से पुरस्कृत किया जाएगा , तो अपने काम और जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित करे। आपकी ओर से की गयी कोई लापरवाही आप के लिए भारी पड़ सकती हैं, हालांकि दिन मौद्रिक लाभ के लिए शुभ है। आपका पिछला निवेश आपको अच्छी आमदनी दे सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »