29 Mar 2024, 03:17:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 23 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2020 12:34AM | Updated Date: Oct 23 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आज आपमें कुछ करने और दूसरों को प्रभावित करने की इच्छा बनी रहेगी। आप मजबूत और पक्के फैसले ले पायेंगे और ऐसा करना का आपका समय बिलकुल ठीक होगा। आप अपने पुराने कर्ज और अहसानों से भी मुक्त हो पायेंगे। आप अपनी शीघ्र विचार की क्षमता के कारण किसी की जरुरत के समय मदद कर पायेंगे। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जीवन में कई बार चीजें अपने हिसाब से होती हैं और जब कोई भी चीज अपने हाथ में न हो तो धीरज और शांति से इन्तजार करने के अलावा कोई रास्ता नही बचता। अगर आप बेचैनी तथा अधीरता दिखाएँगे तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। किसी हिस्से में दर्द महसूस कर सकते हैं। आराम करें और कोई अच्छा सा,खुश कर देने वाला संगीत सुनें,आपको काफी राहत महसूस होगी। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आपका पार्टनर कुछ अजीब सा व्यवहार करते हुए अजीब सी मांगे रखेगा जिसके पीछे उसके तर्क भी अजीब होंगे। यह समय एक्सपेरिमेंट और कुछ रोमांचक कामों के लिए बहुत अच्छा है हालाँकि जहां तक आपके सम्बन्ध का सवाल है आप हमेशा एक गंभीर आदमी रहे हैं। आपको अपनी अति गंभीर प्रवृति को छोड़कर अपने अन्दर के बच्चे को मजे लेने की छूट देनी होगी। इससे आपका तनाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि , आप ईमानदार और मेहनती हैं पर आज सफलता आपकी पहुंच से दूर रह सकती है। कुछ मामूली गलतियाँ आपको परेशान कर सकती है। आप अपने कार्यस्थल पर किसी भी विवाद से बचे। आज का दिन निवेश के लिए उपयुक्त नहीं है। हालांकि, ये दिन अपने दोस्तों के साथ आराम करने के लिए काफी ठीक रहेगा। इसके लिए यदि संभव हो , तो आप एक दिन का अवकाश भी ले सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »