28 Mar 2024, 20:23:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 19 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2020 12:27AM | Updated Date: Oct 19 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आप आज रियल एस्टेट से जुडा कोई लाभकारी लेनदेन पूरा करने वाले हैं।  सकारात्मक सोच आपकी शक्ति है और आपको इसका लाभ उठाना है ,आपका कोई करीबी भी आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेगा।  आप आध्यात्मिक विकास के साथ साथ जीवन की भौतिक खुशियों का भी आनंद ले पायेंगे।  नई सोच से समृद्धि हासिल होगी। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप सामान्यत सेहत का ध्यान रखते हैं लेकिन आप पिछले कुछ समय से लापरवाही बरत रहे हैं।  आज आपको जबरदस्ती खुद को बिस्तर से बाहर खीचकर व्यायाम में लगाना होगा।  आपके लिए भविष्य में काफी कुछ है और आप उसका फायदा केवल तभी उठा पायेंगे जब आप स्वस्थ होंगे। आज अपना फिटनेस कार्यक्रम घर से शुरू कर सकते हैं। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है कि आपको काफी मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ सकता है लेकिन यह समय वास्तव में इतना बुरा नही होगा। आप हाल फिलहाल ही किसी की और आकर्षित हुए हैं लेकिन आप दोनों ही एक दुसरे को अभी अधिक महत्व नही दे रहे।  आप उनके बारे में सोचते हैं और अगर आप छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज कर सकें तो यह आपके लिए जिंदगी का यादगार रिश्ता बन सकता है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज आपको एक सुपर हीरो की तरह शक्तिया मिल सकती है। आपके लंबित कार्य और परियोजनाओं के पूरा होने के संकेत दिखाई देंगे। आप अपने करीबी लोगों के साथ आज मिल सकते है। अपनी टीम को प्रेरित और प्रोत्साहित करे। आपका सहयोगी अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग सकता है इसलिए चालाकी से काम ले। आप अपने पुराने निवेश पर ब्याज मिलने से हैरान हो सकते है जिसे आपने लगभग भुला ही दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »