25 Apr 2024, 06:02:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 19 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2020 12:24AM | Updated Date: Oct 19 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं। अब सारी चीजों को व्यवस्थित करने का समय है।  आज आपको तुलनात्मक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी,लेकिन आपको इस समय का उपयोग अपनी सब चीजों को व्यवस्थित करने में लगाना चाहिए।  नही तो सब कुछ और अधिक उलझता जाएगा और आप स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने के कारण और भी अधिक परेशान रहेंगे। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज ध्यान से उन परिवर्तनों के बारे में सोचेंगे जो आपको अपनी जीवनशैली में और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने भोजन में करने हैं।  ताजा हवा में सांस लेने के लिए सुबह –शाम सैर पर जाएँ।  इससे आपके शारीर में खून का संचार बढ़ेगा और हार्ट स्ट्रोक्स की आशंका काफी हद तक कम हो जायेगी। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
अगर आपको अपने तरीके और अपने पार्टनर के तरीके में से एक को चुनना पड़े तो आपके सामने एक मुश्किल स्थिति आ जायेगी लेकिन शांति बनाये रखें और किसी भी मुद्दे को लेकर अपने पार्टनर से आक्रामक तरीके से सवाल न करें।  जितना प्यार वो आपसे करते हैं , उसे लौटाने की कोशिश करें और किसी और के कहे अनुसार चलने की बजाय उस मुश्किल समय की याद उन्हें दिलाएं जो आपने एक साथ काटा था। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आप यह पता लगाने की कोशिश करें की कौन सी वस्तु या चीज़ से आप अपने आप से सर्वश्रेष्ट कार्य ले सकते है। यह आपकी विचारधाराओ और रचनात्मकता को भी अद्वितीय अनुभूति देगा। हालाँकि , आपके वित्तीय पुरस्कार में विलंब होगा , फिर भी अपने वित्तीय संकट से खुद को बचाने के लिए आपके पास पर्याप्त आय है। बस आप अपनी वस्तु को सरंक्षित कर के रखे और आप आसानी से विषम स्थिति से बाहर आ जायेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »