26 Apr 2024, 01:35:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 19 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2020 12:23AM | Updated Date: Oct 19 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आपको आज खुद का ही चिंतन करना है।  आपके जीवन में इस समय सब कुछ सही चल रहा है ,फिर भी आपको एक प्रकार की बेचैनी महसूस हो रही है जिसे आप व्यक्त नही कर पा रहे।  इसका एकमात्र समाधान यह है कि आप खुद के बारे में शांत दिमाग से सोचें जिससे आपको अपनी स्थितियों को बेहतर तरीके से देखने में मदद मिलेगी और आप सही समाधान खोज पायेंगे। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी उर्जान्वित महसूस हो रहे हैं। यह सब आपके नियमित व्यायाम करने तथा संतुलित भोजन का परिणाम है,जिसका पालन आप लम्बे समय से करते आ रहे हैं। इसे बनाये रखें।  अगर संभव हो तो अपने स्वास्थ्य की जांच भी करा लें।  जो पेशे से स्वास्थ्य प्रशिक्षक हैं ,उनके लिए करियर में बहुत अच्छा समय है। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आप काफी भावनात्मक हैं और संभावना है कि आपको अपने जैसे ही कोई भावनात्मक और उत्साही बन्दा भी मिल जाए लेकिन आपको उसके साथ नही चलना है क्योंकि उससे आपके हाथ निराशा ही लगेगी। ये तो आपको पता ही है कि आकर्षण भी चुम्बक के विपरीत ध्रुवों में ही होता है।  आप अपनी अपेक्षाओं को थोडा कम करें और अपने स्तर के लोगों के साथ ही दोस्ती बढाने की उम्मीद करें।  हो सकता है आप बाद में उनके साथ बिज़नेस भी कर पायें। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
अपने बेकार हो गए प्रयासों से निराश न हो , आपको फिर से खड़े होकर प्रयास और कार्य करने की जरुरत है ! बेशक आपके द्वारा दी गयी जानकारियों से अहम मुद्दों का हल न निकला हो , लेकिन आपको इससे कुछ जटिल विवरणों की एक बेहतर जानकारी मिलेगी। आप आज के दिन का आनंद ले क्यों की अतीत के निवेश से आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »