25 Apr 2024, 22:16:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 18 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 12:04AM | Updated Date: Oct 18 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
अनुभव सबसे बड़ा अध्यापक है और अभी आपको इसी से सीखना है। भूतकाल से ली हुई सीख की उपेक्षा ना करें ताकि भविष्य की परेशानियों से बच सकें। जरुरतमंदों ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े,उनकी मदद करें। ऐसे करने से ही आप सही रास्ते पर चल पायेंगे चाहे आपको अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अपने आपको फिटनेस कार्यक्रम की आदत डालने के लिए काफी समय दें। पिछले कई महीने से आपके दिमाग में यह बनात आई हुई है कि आपको अपने स्वास्थ्य को ठीक रखना है लेकिन आपको यह समझ नही आया है कि ऐसा आप कैसे कर पायेंगे ?अब आप इसके बारे में सक्रिय हो गए हैं और आप सही समय पर अपने स्वास्थ्य को ठीक कर ही लेंगे। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज की जरुरत होगी। बहुत सारे मुद्दों पर बात न करें क्योंकि इससे आपके सम्बन्ध की शांति भंग हो सकती है। यहाँ तक कि बहुत छोटी छोटी असहमतियां भी गंभीर विवादों का रूप धारण कर सकती हैं। आज चुप रहना ही बेहतरीन उपाय होगा। शान्ति बनाये रखकर अपने सम्बन्ध की सहज शक्ति में विश्वास रखें ,मुश्किल समय भी गुजर जाएगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आपको इस बात का आभास नहीं है की आपके सहकर्मियों को कितनी चिन्ताओ और तनाव से गुजरना पड़ रहा है। अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरुरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है। आपको एक नए घर का स्वामित्व मिल सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »