29 Mar 2024, 19:14:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 17 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2020 12:05AM | Updated Date: Oct 17 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगी। इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा। अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पायेंगे। आपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको आराम करने की जरुरतहै लेकिन इसका यह मतलब बिलकुल नही है कि आप पूरा दिन सोफे पर लेटे हुए जंक फ़ूड खाते रहें। आपको आराम के लिए कुछ रिलैक्स करने वाकी तकनीकों का अभ्यास करना चाहिए या किसी प्रोफेशनल से मसाज करवानी चाहिए। अपने खाने का ध्यान रखें। आपको जंक फ़ूड पसंद तो बहुत है लेकिन वे आपकी सेहत को नुक्सान पहुचाते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का और बारीकी से ध्यान रखना होगा। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आपके लिए खुशियाँ मनाने का समय है। जो लोग विवाहित हैं उन्हें कोई व्यक्तिगत खुशी मिलेगी जैसे बेहतरीन साथ का एक और वर्ष पूरा होने या परिवार में नये मेहमान के आने की ख़ुशी। जिनका अभी विवाह नही हुआ है ,उनके रिश्ते को परिवारवालों की ओर से जो काफी समय से इस रिश्ते का विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी तरफ से हरी झंडी मिलने की संभावना है। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आपका धैर्य , कर्तव्य और जिम्मेदारी की अपनी भावना आपके रास्ते में आ रही सभी बाधाओं को दूर करने में सहायक सिद्ध होगी। आपको अपने हास्य क्षमता को जागृत करना होगा ताकि आपका कार्य क्षेत्र में एक अच्छे माहौल का निर्माण हो सके जिससे की आप आराम से अपने कार्य को कर सके। दिन के अंत में एक गंभीर वित्तीय लाभ का मौका आपको मिल सकता है
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »