18 Apr 2024, 19:05:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 16 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2020 12:10AM | Updated Date: Oct 16 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल

दूसरों के विश्वास का सम्मान करें और नम्र बने रहें। आप सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं लेकिन हमेशा अंतिम समय पर सावधानी नही रखते। जीवन अप्रत्याशित होता ही है,इसीलिए इन परेशानियों की अधिक चिंता ना करें। जीवन के पथ पर उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहें। 

 

मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आज का दिन खेल के मैदान में जोश दिखाने और एक्सरसाइज के लिए बहुत अच्छा है। आज सारा तनाव धुल जाएगा और आप जबरदस्त तरीके से उर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। इससे आपमें आशा का भी संचार होगा और आप वे काम भी कर पायेंगे जिन्हें आप टालते रहे हैं। आपका उत्साह और जोश आपके परिवार के अन्य लोगों और दोस्तों को भी प्रभावित करेगा और आप अचानक ही आउटडोर कार्यक्रम या पिकनिक की योजना भी बना सकते हैं। 

 

मेष प्यार और संबंध राशिफल

आपके दिमाग में अब प्यार रोमांस का जादू छाया हुआ है और अगर आप अकेले हैं तो अब आप गंभीरता से कोई रोमांटिक पार्टनर ढूँढना शुरू करेंगे। अगर आप पहले से किसी के साथ हैं तो यह सही समय है कि आप इस सम्बन्ध को अगले स्तर पर ले जाने या इसे ख़तम करने के बारे में सोचें। इनमें से किसी भी स्थिति में ,सम्बन्ध के मामले में आज बड़े बदलावों की संभावना है। 

 

मेष कैरियर और धन राशिफल

कार्यालय के लंबित काम आज आपको तनाव दे सकते हैं। आज आपको देर तक कार्यालय में काम करना पड़ सकता है। ये मुश्किल समय भी थोड़े समय के लिए है। पिछले सप्ताह की आपकी बोरियत और आलस्य आप पर आज नकारात्मक प्रभाव डालेगा। आप आज दूसरों के साथ सौम्य और विनम्र रहे अन्यथा आप विवाद में फँस सकते हैं। ऐसी स्थितियों से दूर रहे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »