23 Apr 2024, 11:55:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन महीनों में जन्मी लड़कियां सबसे सौभाग्यशाली, होती हैं साक्षात् लक्ष्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2020 1:12AM | Updated Date: Oct 15 2020 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हमारे भारत देश में सभी धर्मो के लोग निवास करते है। सभी धर्मो में हिन्दू धर्म के लोग सबसे ज्यादा निवास करते है। हिन्दू धर्म में कन्याओं को माता का रूप माना जाता है। नवरात्री के त्यौहार में 9 कन्याओं को भोग लगाया जाता है ऐसा करने से माता रानी अति प्रसन्न होती है। प्राचीन शास्त्रों में भी कन्याओं को पूजनीय बताया गया है। जब किसी घर में लड़की का जन्म होता है तो लोग कहते है की “लक्ष्मी आयी है” ये कहते हुए आपने लोगो को देखा व सुना होगा।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार कुछ महीने ऐसे होते है यदि उन महीनो में किसी लड़की का जन्म होता है तो वो लड़की बहुत ही भाग्यशाली और साक्षात् लक्ष्मी के रूप के सामान होती है। इन महीनो में जन्मी लड़कियां अपने साथ सुख समृदि लेकर आती है और जब ये लड़कियां अपने ससुराल जाती है तो ससुराल में ही भी सुख, समृद्धि और धन, संपत्ति आगवन होता है।

इन महीनो में जन्म लेने वाली लड़कियां होती है लक्ष्य का स्वरुप

फरवरी : इस महीने में जिन लड़कियों का जन्म होता है उनका स्वभाव बहुत ही विनम्र होता है और ये लड़कियां बहुत ही बुद्धिमान होती है। इन लड़कियों की शादी के बाद इन्हे अच्छा घर मिलता है और ये लड़कियां जन्म से ही अपने साथ सुख समृद्धि लाती है। इनके ग्रहो नक्षत्रो की चाल इनको फायदा पहुंचाती है।

अप्रैल : अप्रैल माह में जन्म लेने वाली लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली होती है। शास्त्रों के अनुसार भी ये महीना बहुत ही शुभ माना गया है इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियों के ग्रहो की चाल बहुत तेज होती है जिसके कारण इन्हे हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है। इनकी किस्मत बहुत तेज़ होती है।

जून : इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली और कठिन परिश्रमी होती है। इस महीने में जन्मी लड़कियां साक्षात् लक्ष्मी का स्वरुप होती है। ये लड़कियां बहुत ही मेहनती और कठिन परिश्रमी होती है। इस महीने में जन्मी लड़कियां अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जी तोड़ प्रयास करती है और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के बाद ही दम लेती है।

सितंबर : इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियों की कुंडली में चंद्र, बुध और शुक्र तीनो का मिलन होता है जिसके कारण ये लड़कियां भाग्यशाली होती है और धनवान होती है। ये लड़कियां अपने जीवन में सब कुछ हासिल कर लेती है और इनको कभी भी किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है और इन लड़कियों की शादी जिन लड़को के होती है वो बहुत पैसे वाले होते है इसी करण इन लड़कियों को अपने जीवन में कभी भी पैसो की कमी नहीं होती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »