28 Mar 2024, 21:25:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

नवरात्रि में गलती से भी ना करें ये काम नहीं तो नाराज हो सकती हैं दुर्गा मां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2020 12:51AM | Updated Date: Oct 14 2020 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिंदू धर्म में हर त्योहार का एक विशेष महच्व होता है लेकिन नवरात्रि का खास महत्व होता है। नवरात्रि साल में दो बार आती है। एक तो चैत्र माह में जबकि दूसरी शारदीय नवरात्रि। इस साल शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरु होंगे जो 25 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान कई नियमों का पालन भी किया जाता है और कई कामों के करने की मनाही भी होती है। 

1. लहसुन और प्याज को सब्जियों में तामसिक माना गया है इसलिए इन दोनों का प्रयोग नवरात्रि में नहीं करना चाहिए। 

2. नवरात्रि के दौरान मांस, मदिरा का सेवन पूरी तरह से निषेध माना गया है।

3. नवरात्रि में बाल या दाढ़ी-मूंछ नहीं कटवानी चाहिए। आप यदि बाल कटवाना चाहते हैं तो नवरात्रि से पहले या नवरात्रि के बाद ही कटवाएं। नवरात्रि में नाखून काटने की भी मनाही है।

4. नवरात्रि के दिनों में किसी भी नकारात्मक या बुरे विचार से खुद को दूर रखना चाहिए।

5. नौ दिन का व्रत रखने वालों को गंदे और बिना धुले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। व्रत रखने वाले लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

6. नवरात्रि के 9 दिनों में व्रत रखने वाले लोगों को पलंग या कुर्सी पर नहीं बैठना चाहिए। दिन में नहीं सोना चाहिए और रात में माता की चौकी के पास बिस्तर लगाकर सोना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »