18 Apr 2024, 22:16:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 12 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2020 12:09AM | Updated Date: Oct 12 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आपके सामने इन दिनों कुछ नई चीजें आई हैं। अपने सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। पूछे गये प्रश्नों का जवाब दें। आपको अभी और भी प्रयास करने हैं और इससे आपकी तरक्की की मजबूत नींव पड़ेगी। इन सबके बीच खुद को तरोताजा करना और खुश रखना न भूलें। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत और मिजाज दोनों ही बहुत अच्छे हैं। आपके कोई करीबी बीमार पड़ सकते हैं या बिमारी के लक्ष्ण दिखा सकते हैं। उनपर नजर रखें,जब भी हो सके,उनकी मदद करें। घर पर भी कुछ अच्छा समय सबके साथ बिताये। बाहर जाने या खाने से बचें। आज आपको घरवालों के साथ रहकर घर के बने खाने का लुत्फ़ उठाना चाहिए। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
जो अभी अकेले हैं ,उनके जीवन में एक नए सम्बन्ध की आहट सुनाई दे रही है लेकिन अहम् और दूर की न सोच पाने के चलते इस रिश्ते के आगे बढ़ने में दिक्कतें आ सकती हैं। इसके कारण आपके वर्तमान सम्बन्ध में भी परेशानियां आ सकती हैं। आपको एक कदम पीछे हटकर अपने पार्टनर को थोड़ी अधिक आजादी देनी ही चाहिए क्योंकि आप पिछले कुछ समय से उनके निजी दायरे में ज्यादा ही दखलंदाजी कर रहें हैं। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन निवेश के लिए उपयुक्त है बशर्ते के आपने उस के लिए पहले से ही कुछ नीतिया बनाई हुई हो। किसी के आग्रह पर निवेश करना से आपको सही फल नहीं मिलेगा किन्तु अगर आप गहराई से अनुसंधान करे तो आप सही निष्कर्ष पर पहुंच सकते है। आपके निवेश आपको लम्बी दुरी के लक्ष्यों को पूरा करने में मददगार साबित होगे इसलिए ध्यानपूर्वक स्थिति को समझकर निवेश करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »