20 Apr 2024, 05:00:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 12 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2020 12:07AM | Updated Date: Oct 12 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आपकी प्रकृति उत्सुक और अदमनीय है और आप किसी भी प्रकार का नियंत्रण पसंद ना करते। आपको ऐसा करने की जरूरत भी नही है ,इसके स्तान पर ख़ुशी और प्यार दें और आपको भी बदले में खूब ख़ुशी और प्यार मिलेगा। अपनी काम की मारामारी वाली जिन्दगी में अपने सहकर्मियों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाकर रंग भर सकते हैं। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी लम्बे समय से सही शेप में नही है लेकिन अगर आप कुछ दिन से एक्सरसाइज नही कर पाए हैं तो इसका यह मतलब नही है कि आप यह कभी नही कर सकते। कोई आपके आसपास ऐसा है जो नकारात्मकता फैला रहा है,इसी से आप पर बुरा असर पड़ रहा है। अपने संबंधों को भी कुछ समय दें और इस बीच अपनी ऊर्जा का प्रयोग अपने भले के लिए करें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके कार्ड्स के अनुसार आपकी मुलाक़ात किसी आकर्षक व्यक्ति से हो सकती है। यह मुलाकात काफी उत्कट और अन्तरंग भी हो सकती है इसीलिए अपनी भावनात्मक बाधाओं को एक तरफ करके दिन का भरपूर फायदा उठाने के बारे में सोचें। अगर वह व्यक्ति जाना चाहे तो उसे न रोकें, वह वापस आपके पास आएगा। उसे आप अपनी अहमियत समझने का मौका दें। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आप जो चाहते हैं , वो सब कुछ हासिल करने की आप में शक्ति है! दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है , इस तरफ ध्यान न दे। वे लोग इस तरह का दिखावा कर सकते है , की जिससे से आप को नीचा देखना पड़े पर अंदर से वे जानते है की आप में अपार प्रतिभा है। अपने आत्म विश्वास का आनंद लें क्यों की आपका खेल खेलने से पहले ही जितना तय है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »