19 Apr 2024, 17:09:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 11 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2020 12:12AM | Updated Date: Oct 11 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें।  निवास स्थान में बदलाव संभव है या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं।  अपनी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठायें। अगर आप कुछ समय से अपने घर या इसके किसी हिस्से को को नया रूप देने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए बहुत अच्छा है। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको ऐसी किसी बीमारी के अस्पष्ट लक्षण महसूस हो सकते हैं जो आपको आज से पहले कभी नही हुई। रात से पहले आपको यह पता चल जाएगा कि यह क्या है। आप को खुद पर और अपनी जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल यह समय आपके लिए खुद को संवारने के लिए बिलकुल ठीक है। अपने आपको जितना आकर्षक बना सकते हैं ,बनाएं। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आपके लिए खुशियाँ मनाने का समय है। जो लोग विवाहित हैं उन्हें कोई व्यक्तिगत खुशी मिलेगी जैसे बेहतरीन साथ का एक और वर्ष पूरा होने या परिवार में नये मेहमान के आने की ख़ुशी। जिनका अभी विवाह नही हुआ है ,उनके रिश्ते को परिवारवालों की ओर से जो काफी समय से इस रिश्ते का विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी तरफ से हरी झंडी मिलने की संभावना है। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
कुछ परिवर्तन आपके कार्यस्थल में होने की संभावना है। वे पहली बार में हतोत्साहित लग सकते है, लेकिन जल्द ही वे आप के लिए नए अवसर को खोलेंगे , लेकिन इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आपको साहस और विश्वास की छलांग लगाने की आवश्यकता पड़ेगी। ये उद्यम आपको जोखिम भरा लग सकता है, लेकिन जो आप करोगे , उसमे आनंद आएगा और जल्द ही इस में सफल होने की उम्मीद भी रहेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »