28 Mar 2024, 19:58:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 11 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2020 12:09AM | Updated Date: Oct 11 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
अगर किसी के साथ इन दिनों आपके सम्बन्ध सही नही हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं  उनकी भी बात ध्यानपूर्वक सुनें  सामने वाले को ना तो इतनी छूट दें की आपको रोंदकर आगे बढ़ जाए,ना ही बहुत रुखा व्यवहार करना ठीक होगा।  ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है,सतर्क और सक्रिय रहें। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप कई कारणों से अपने फिटनेस और स्वास्थ्य कार्यक्रम का पालन नही कर पा रहे थे लेकिन अब आप वापस ट्रैक पर आ पायेंगे। ऐसा हो सकता है कि आप मन से वापस उसी कार्यक्रम को न अपनाना चाहते हों लेकिन आपको यह बहुत अच्छे से पता चल जाएगा कि अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना आपके लिए कितना महंगा साबित हो रहा है। अपने पहले वाले फिटनेस कार्यक्रम को दुबारा शुरू न करें,आप उस पर अब नही चल पायेंगे। इसकी बजाय.धीरे धीरे ,एक –एक कदम से शुरुआत करें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने सम्बन्ध पर जिद्दीपन को हावी न होने दें।  आपका पार्टनर समझौते के मूड में नही है।  इसलिए आपको ही समझदारी और लचीले रवैये से काम लेना होगा।  आपके इस कदम से आपकी रोमांटिक लाइफ में भी सुधार आएगा।  आपके पार्टनर को भी आपके दोस्ताना अंदाज का अहसास होगा।  अर्थपूर्ण भाव भंगिमाओं से अपने पुराने सम्बन्ध को एक नया अर्थ देने की कोशिश करें। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आप अपने आप को प्रौद्योगिकी में पिछड़ा हुआ सा महसूस करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों से आगे निकलने के लिए कुछ नई प्रौद्योगिकी एवं कौशल सीखना होगा। आज आप एक योजनाकार और आत्मा मंथन मुद्रा में रहेंगे। अपने वरिष्ठ सहकर्मियों से मदद लें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »