29 Mar 2024, 11:38:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 10 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2020 12:20AM | Updated Date: Oct 10 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आज आप बहुत सृजनात्मक अनुभव करेंगे। खूबसूरती की प्रशंसा के साथ साथ खुद भी कुछ खूबसरत चीज बनाना चाहेंगे। दिन कलाकारों के लिए विशेष अच्छा है। हालाँकि ,आज शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लें। क्योंकि अचानक आप विकर्षित सा अनुभव करने लगेंगे ,यह भावना काफी सामान्य है लेकिन आप इसके कारण बिना बात निराश सा अनुभव करेंगे। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको आज अपनी शारीरिक शक्ति की परीक्षा नही लेनी चाहिए लेकिन आपकी गर्दन और कमर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। जिनको पहले कभी कोई चोट लगी होगी या गठिया बाय से परेशान व्यक्तियों को ज्यादा तकलीफ महसूस हो सकती है। इसीलिए आज कोई अधिक शारीरिक मेहनत वाला काम न करें। आज आपको आराम करना चाहिए। आप हल्का फुल्का योग कर सकते हैं लेकिन आपको ऐसा किसी प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर की देखरेख में ही करना चाहिए। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आपको दुसरे लोगों की लव लाइफ के ड्रामे का हिस्से बनने के लिए मजबूर किया गया है। आपको स्पष्ट तौर पर इससे बचना चाहिए और अगर आप नही बच सकते तो आपको किसी का भी पक्ष नही लेना चाहिए। दोनों विरोधी पक्षों को आप सही सलाह तो दे ही सकते हैं ,वह बेशक दें। अपने लिए कुछ नए और जबर्दस्त प्लान बनाएं। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आज आप सबसे बड़े ग्राहकों में से एक के साथ अपने सौदे को अंतिम रूप दे सकते है। उनके साथ एक लंबी अवधि के अनुबंध पर आप हस्ताक्षर करने के लिए आगे बढे। ग्राहक वित्तीय संसाधनों से परिपूर्ण है , जिससे की आपके कार्यालय पर वित्तीय बोझ कम होगा। आपको अगर ग्राहकों से और सौदे लेने है तो आपको अपने सामान्य ज्ञान का अच्छा परिचय देना होगा और साथ ही साथ उन्हें एक अच्छी व्यापारिक सेवा देनी होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »