28 Mar 2024, 17:00:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 10 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2020 12:15AM | Updated Date: Oct 10 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा। यह समय सामना करने और फैसले लेने के लिए भी उपयुक्त है। आप जिन अवांछित स्थितियों से बचना चाह्ते थे ,आपको उनमें खींचा जाएगा। कुछ कठोर निर्णय लेने होंगें। हालाँकि आप दबाव में भी सही फैसले ले पायेंगे और कुल मिलाकर सब अच्छा होगा। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज चोट लगने की संभावना बनी हुई है। आपको गिरने और दुर्घटना से बचने के लिए अतिरिक्त सावधान रहना होगा। डॉक्टर के पास जाना होगा। स्वास्थ्य की उपेक्षा ना करें नही तो आपको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आपको अपने करीबियों में से भी किसी की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। चिंता न करें,यह अस्थायी चरण है और समय पर सही कदम उठा लेने से आप आसानी से अपनी समस्याएँ सुलझा लेंगे। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आपके दिमाग में अब प्यार रोमांस का जादू छाया हुआ है और अगर आप अकेले हैं तो अब आप गंभीरता से कोई रोमांटिक पार्टनर ढूँढना शुरू करेंगे। अगर आप पहले से किसी के साथ हैं तो यह सही समय है कि आप इस सम्बन्ध को अगले स्तर पर ले जाने या इसे ख़तम करने के बारे में सोचें। इनमें से किसी भी स्थिति में ,सम्बन्ध के मामले में आज बड़े बदलावों की संभावना है। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आप समस्या पैदा नहीं करते , लेकिन आज आप अपने को घिरा हुआ पाएंगे। आप अपना आपा खो सकते है। आप अपने को शांत बनाए रखे और समस्याओं को एक एक करके निपटे। आपको देर तक अपने कार्यालय में कार्य करना पड़ सकता है। शाम तक की अपनी प्रतिबद्धताओं को रद्द कर दे। अपने कार्य को ढंग से समाप्त करने की और ध्यान लगाएं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »