17 Apr 2024, 00:23:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 10 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2020 12:14AM | Updated Date: Oct 10 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आप साझेदारी के अंतर्गत घर और ऑफिस दोनों ही में बहुत अच्छा काम करेंगे। यदि अकेले काम करेंगे तो अस्पष्ट और असंभव सी लगने वाली मुसीबतों में फंस सकते हैं। टीम के रूप में काम करने पर ये बाधाएं परेशान नही करेंगी। आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में सफलता हासिल कर पायेंगे। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज ऊर्जा और स्टैमिना दोनों ही कम रहेंगे। आपके पिछले दिनों की स्वास्थ्य की अपनी उपेक्षा के चलते ऐसा होना स्वाभाविक ही है। अगर आपको खूब मेहनत करनी है तो आप अपने शरीर का भी बहुत अच्छे से ख्याल रखें और आराम भी करें। आपको अपनी शारीरिक सीमाओं को समझते हुए आराम भी करना चाहिए। आराम न करके भी बहुत सख्त मेहनत करके आप अपनी सेहत को नुक्सान पहुचाएंगे। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आपके लिए खुशियाँ मनाने का समय है। जो लोग विवाहित हैं उन्हें कोई व्यक्तिगत खुशी मिलेगी जैसे बेहतरीन साथ का एक और वर्ष पूरा होने या परिवार में नये मेहमान के आने की ख़ुशी। जिनका अभी विवाह नही हुआ है ,उनके रिश्ते को परिवारवालों की ओर से जो काफी समय से इस रिश्ते का विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी तरफ से हरी झंडी मिलने की संभावना है। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आप आभूषण या कुछ बहुमूल्य रत्नो या मॉडलिंग या उस तरह के समान पेशे से जुड़े हुए है। आपको अपने व्यापारिक गतिविधियों या किसी समारोह के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके सफल होने के आसार हैं, इसलिए चिंता छोड़ो और आगे बढ़ो। आपको अपनी उम्मीदों से कहीं अधिक पैसे की प्राप्ति होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »