17 Apr 2024, 03:55:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 10 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2020 12:13AM | Updated Date: Oct 10 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
यह समय अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता से कोशिश करने का है ,आपको बहुत जल्दी इसका फल भी मिलेगा। आप अभी कुछ बातों के बारे में सोच रहे थे,उनको कार्यान्वित करने का समय आ गया है। आपको अपना सारा ध्यान अब इसी पर लगाना होगा। हालाँकि आप इसके कारण बहुत व्यस्त रहेंगे ,लेकिन आपको इसका अच्छा फल भी जल्दी मिलेगा और आपकी सफलता की इच्छा बढ़ेगी। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज अपनी जीवनशैली में सचमुच कुछ स्वास्थ्यकर बदलाव लाने के लिए प्रेरित होंगे। आप धूम्रपान छोड़ने और स्वास्थ्यकर एक्सरसाइज शुरू करने का फैसला ले सकते हैं। हालाँकि आपके सामने असली चुनौती इस नए रूटीन को बनाये रखने की होगी। अपने इस रूटीन को बनाये रखने के लिए आपको किसी एक्सेसिसे पार्टनर कि तलाश करनी चाहिए। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने सम्बन्ध के बारे में स्पष्टता से देखने और कोई सटीक फैसला लेने के लिए अपना बनावटी चश्मा उतारकर देखना होगा। किसी भी सम्बन्ध को यह मानकर कि यह तो होना ही था या फिर केवल सामजिक दबाव के चलते सहन न करें। यह जांचने की कोशिश करें कि क्या आप इससे खुश हैं ? अगर इसका जवाब नही है तो इस रिश्ते से बाहर आने का यह सबसे अच्छा समय है। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आप आगे बढ़ रहे हैं , वहीं लोग आपको नीचे खींचने की और कोशिश कर सकते हैं। मौखिक विवाद में न फंसे। आप प्रयास करे की आपका कार्य बोले। आप एक ऐसी स्थिति में पहुंच जायेंगे जहा से आपको नीचे धकेलना मुश्किल होगा। अच्छा काम करते रहे। अपने सहयोगियों और अधीनस्थों के साथ सौहार्द बनाए एवं मधुर वाक्यों का प्रयोग करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »