29 Mar 2024, 03:02:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 10 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2020 12:11AM | Updated Date: Oct 10 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आज आप व्यावहारिकता की अपेक्षा रखने वाले कई मुद्दों में भावनात्मक व्यवहार करेंगे। स्पष्ट सोच रखते हुए यह समझने की कोशिश करें की आपकी इच्छाएं क्या हैं और आपके लिए अच्छा क्या हैं। आपके भीतर कुछ ऐसी भावनाए पैदा हो सकती हैं जो आपको कुछ सीमायें लांघने के लिए उकसा सकती हैं। ऐसी कोई भी फैसला लेने से पहले सब को सूचित कर दें। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपका व्यक्तित्व काफी आकर्षक है और आपको यही जादू बनाये रखना है। इसके लिए आपको बस नियमित रूप से व्यायाम करना है। आपका दिमाग भी काफी तेज और सक्रिय है। अपनी दैनिक गतिविधियों के दौरान सावधान रहें,आपको अप्रत्याशित रूप से कोई छोटी-मोटी चोट आ सकती है। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप अपने लिए बिलकुल परफेक्ट आदमी ढूँढना चाहते हैं तो न ढूँढें। कई बार हम फिल्मों में देखकर अपने मन में ऐसे लड़के या लड़कियों की तस्वीर संजो लेते हैं लेकिन सच में वैसे बंदे नही हो सकते। अगर आप भी यही कर रहे हैं तो आपकी खोज बेकार है। अगर आप अपनी अपेक्षाओं को जरा कम कर लें तो आपको अपनी रूचि का कोई मिल ही जाएगा। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
बदलाव आपके कैरियर में संकेत दे रहे है, लेकिन ये परिवर्तन आपको आनंद देगा। आपको नई नौकरी की पेशकश मिल सकती है , या एक नए विभाग में आपको स्थानांतरित किया जा सकता है। पदोन्नति का भी संकेत मिल रहा है। आप अपनी नई जिम्मेदारियों से प्यार करेंगे और अपने आप को साबित करने के लिए उत्साह से भर जाएंगे। आप अपनी कार्य क्षमताओं से हर किसी को प्रभावित करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »