26 Apr 2024, 00:57:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 09 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2020 12:26AM | Updated Date: Oct 9 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
कार्यस्थल पर कोई आपके खिलाफ चुपचाप काम कर रहा है लेकिन आज आपको इस बात का पक्का सबूत मिलने वाला है कि वह कौन है। लेकिन अभी इस आदमी से ना उलझें ,आपको केवल यह पता चल जाने से भी काफी मदद मिलेगी कि आपके खिलाफ कौन काम कर रहा है और आप अपने दुश्मनों को अपने रास्ते से हटाने में कामयाब रहेंगे। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
हर रोज अपने शरीर का ध्यान रखना शुरू करें। हो सकता है कि आप इस समय सही से यह न जान पायें कि आपको कैसा लग रहा है लेकिन इतना तो समझ ही जायेंगे कि आपकी सेहत अच्छी नही है। चाहे आपको एक्सरसाइज करना बिलकुल पसंद न हो लेकिन अपने स्वास्थ्य के लिए आपको हर रोज एक्सरसाइज करनी होगी। इसी से आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आज प्यार आपके तन मन में महसूस होगा। अगर आप अकेले है , तो मुमकिन है की कोई आपकी तन्हाई दूर करने के लिए आपको मिले और संभावना है , की आपको उससे प्रेम हो जाये जो की काफी हिसंक हो सकता है , परन्तु ये आपको याद रखने की जरुरत है की प्रेम में काफी समायोजन की आवश्यकता होती है तभी वह स्थायी और लम्बा होता है अन्यथा वह एक गुजरा हुआ दौर बनके रह जाता है। प्रेमी जोड़ो को आज के दिन प्रेम का आनंद मिलने की संभावना है।
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
एक छोटा लेकिन बेहद आकर्षक अवसर आज आप के लिए खुलने की संभावना है। निर्माण या अचल संपत्ति के कारोबार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। हालांकि, अगर आप समय पर निर्णायक कार्रवाई करते है तभी आपको लाभ मिलेगा। अगर आप समय बर्बाद करेंगे तो अवसर आपके हाथ से निकल जाएंगे। संपत्ति से संबंधित ऋण भी आज मंजूर होने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »