23 Apr 2024, 16:17:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 06 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2020 12:10AM | Updated Date: Oct 6 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
समय कुछ बहादुरी भरे कदम उठाने का है,इसमें हिचकिये मत। इसके स्थान पर ,मजबूत फैसला लीजिये। अवसरों को जाने मत दीजिये। इस समय विश्वास पूर्वक लिया गया एक फैसला नाटकीय तरीके से आपकी जिंदगी को बदल सकता है,शायद आपको अभी ये प्रतीत न हो। पुराने संबंधों के बारे में फिर से सोचने और अर्थहीन संबंधों को तोड़ देना ही सही रहेगा। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको वायरल ठंड या मौसमी बुखार से परेशान होना पड़ सकता है। आपको इससे बचने के लिए समय से सावधानी रखते हुए दवा भी लेनी पड़ सकती है। कुल मिलकर ,आपने अब एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाई हुई है और आपको बहुत जल्दी इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके दिमाग में बस स्वस्थ रहने की इच्छा छाई हुई है। आज आराम करने से आपको अपना स्वास्थ्य काफी बेहतर अनुभव होगा। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
अपने अपनी सारी बातें अपने तक ही सीमित रखी हुई थी और समय है की आप अपने साथी के साथ इसे साझा करे। यदि आपके कुछ रहस्य और डर है , तो उनका भली भांति सामना करे। आपका साथी बातो को साझा रखने में विश्वास करता है और वह आपके स्वभाव की सराहना करेगा। कुंभ की राशि का चंद्रमा आपकी कुंडली में चमक भिखेर रहा है और एक दूसरे से अपनी बात साझा करने के साथ ये आपके रिश्ते को काफी दूर तक ले जाएगा। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
चुनौतीपूर्ण समय खत्म हो गया हैं। आपने सफलतापूर्वक बाधाओं को पार कर लिया है , जो की भाग्य ने आप पर फेके थे , इसलिए ये बहुत आवश्यक है की आप अपने को शांत बनाए रखे। इसके अलावा, आप आराम करने की मुद्रा में आ सकते है , क्योंकि कार्य का दबाव आपके कार्यस्थल पर काफ़ी कम हो गया है। अच्छा कार्य प्रदर्शन आपके वित्तीय लाभ का मार्ग भी खोलेगा। लंबी अवधि के निवेश में पैसे का निवेश करने के लिए ये एक अच्छा समय है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »