19 Apr 2024, 17:22:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 04 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2020 12:14AM | Updated Date: Oct 4 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज आपके मुख्य शब्द आराम और राहत रहेंगे।  आप पिछले कुछ दिनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब इस मेहनत का आनंद लेने की बारी है ,बहुत बड़ी पार्टी ना रखें।  छुट्टी का दिन शांति से बिताएं। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी।  
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
कुल मिलकर आपकी सेहत अच्छी ही रहेगी,लेकिन आपको बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए अपने शरीर और खाने का विशेष ध्यान रखना होगा।  अपने खाने में सभी तरह के विटामिन खासकर ए,सी और ई को शामिल करने का विशेष ध्यान रखें जिससे आपकी रोग-निरोधक क्षमता बढ़े।  हमेशा 8-10 गिलास पानी पीयें।  इससे आपके शरीर में पानी की कमी नही होगी और आप स्वस्थ बने रह सकेंगे।  
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आपकी जीवनशैली और आपका सामाजिक दायरा दोनों ही निरंतर बेहतर हो रहे हैं। आपके पार्टनर को इन बदलती हुई परिस्थितियों में संतुलन बनाये रखना थोडा मुश्किल लग सकता है ,लेकिन आपको इस समय उनकी मदद करनी होगी। आज सम्बन्ध और सहायता आपकी प्राथमिकता हैं और इसके लिए आपको काफी तारीफ भी मिलेगी। इससे आपके संबध और भी मजबूत होंगे।  
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आप अपने करियर की एक बड़ी सफलता के कगार पर खड़े है। ये आपके निर्णायक निर्णय पर निर्भर करेगा की आप इसे किस दिशा में ले जाना चाहते है। इसके लाभ और हानि पर आपको विश्लेषण करने की जरूरत है। आपका निर्णय आपके जीवन को प्रभावित करेगा और अगर आप सही विकल्प का चुनाव करते हैं, तो आपकी आय में अगले कुछ दिनों में काफी वृद्धि होने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »