28 Mar 2024, 14:29:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 04 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2020 12:14AM | Updated Date: Oct 4 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
दिन शुरुआत में बहुत अच्छा,बाद में थोडा व्यस्त रह सकता है। घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा। आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनायें बना सकते हैं।  
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
ऐसा लगता है जैसे आप अपने बनाये फिटनेस कार्यक्रम के अनुसार चल पाने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं,चिंता न करें ,आप जल्द ही अपनी पुरानी शेप वापस पा लेंगे। इसके अलावा ,आपकी सेहत भी अच्छी है।  इसके लिए बस वैसे ही उत्साही बने रहने की जरुरत होगी जैसे आप इस समय हैं। पिछले कुछ समय से आपकी त्वचा पर टेन आ गया है,इसीलिए इसे फलों के अर्क से रगड़कर साफ़ कर लें।  
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
किसी को भी आपको नीचा दिखाने की अनुमति नहीं है।  ये समय कोशिश करते रहने का समय है।  अगर आपके प्यार को चोट पहुंची है , तो समझे की वह आपके लिए था ही नहीं।  अब भविष्य की ओर देखने का समय है।  ऐसा कोई सामाजिक दायित्व नहीं है की आप ऐसी चीज़ के साथ रहे जो आपकी ऊर्जा के साथ मेल नहीं खाती।  आपसी टकराव के कारण पीछे हटने में ही भलाई है।  आपको शीघ्र ही अपना प्यार मिल सकता है।
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज आपको एक सुपर हीरो की तरह शक्तिया मिल सकती है।  आपके लंबित कार्य और परियोजनाओं के पूरा होने के संकेत दिखाई देंगे। आप अपने करीबी लोगों के साथ आज मिल सकते है। अपनी टीम को प्रेरित और प्रोत्साहित करे।  आपका सहयोगी अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग सकता है इसलिए चालाकी से काम ले।  आप अपने पुराने निवेश पर ब्याज मिलने से हैरान हो सकते है जिसे आपने लगभग भुला ही दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »