28 Mar 2024, 20:29:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 04 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2020 12:08AM | Updated Date: Oct 4 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
इस समय आपके जीवन में अजीब ही घटनाएँ हो रही हैं।  जिससे भी आप मिलते हैं,आपके मन में उसी के लिए कोमल भावनाएं पैदा हो जाती हैं ,विशेषत विपरीत लिंग को आप बहुत आकर्षित करेंगे। साथ ही आप उस काम के बारे में भी जागरूक रहेंगे जो आपको दूसरों के लिए घर और कार्यस्थल पर करना है।  
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप अपनी सर्वोतम सेहत में हैं और अब समय नए लक्ष्य तय करने और खुद को अधिक सख्त कार्यक्रम के अनुसार ढालने के लिए बिलकुल उपयुक्त है।  एथलीटों और शारीरिक परिश्रम से जुड़े अन्य लोगों को आज विशेष सफलता मिलनी तय है।  तनावरहित ,सक्रिय और खुश महसूस करने से आपकी मानसिक सेहत भी काफी अच्छी रहेगी।  आप अपने आसपास के लोगों को भी अपने जोश और आशावादी दृष्टिकोण से काफी प्रभावित करेंगे जिससे उनको भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलेगी।  
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अपने सम्बन्ध को अगले स्तर पर पहुचाने के लिए बिलकुल ठीक है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी के साथ सम्बन्ध जोड़ सकते हैं और अगर पहले से किसी से जुड़े हैं तो उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। हालंकि, मामला तब तक आगे नही बढने वाला जब तक आप खुद पहल न करें। आपको कमान खुद अपने हाथों में लेनी होगी।  
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आज आपका भाग्य सट्टा उद्यम एवं उससे जुडी चीज़ो में आपका साथ देगा।  अगर आप किसी दुविधा में हैं तो आज का दिन आपको तर्कशक्ति प्रदान करेगा जिससे आप उचित निर्णय ले पाओगे।  ये निर्णय आपकी वित्तीय जरुरतो पर भी आगे जाकर अछा प्रभाव डालेगा।  आज का दिन भूमि निवेश के लिए भी फायदेमंद रहेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »