24 Apr 2024, 08:04:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 03 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2020 12:05AM | Updated Date: Oct 3 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे,लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें। बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है,सहज बने रहें। जब तक आपको जवाब नही मिल जाते ,अपना नजरिया दृढ ही रखें। दुसरे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं। इस बारे में दोस्तों और सहकर्मियों से बात करना सही रहेगा। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन आपकी भावनात्मक स्थिति काफी नाजुक है। कोई भी तनाव या भानात्मक दबाव अपना असर जरुर दिखाता है। आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील भी महसूस कर रहे हैं। अगर आप अपने तनाव से निपटने का अच्छा सा समाधान नही करते तो आप का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। अपने दिल के करीबी मामलों में नाटकीय स्थितियों और विवादों से बचे रहें। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज रोमांस के लिए बहुत अच्छा समय है। आपको अपने पार्टनर को यह दिखाने की जरूरत है कि आप उन्हें या इस रिश्ते को गंभीरता से महत्व देते हैं। यह सही समय है कि आप इसके लिए अतिरिक्त कोशिश करें ताकि आपके पार्टनर को भी यह बात महसूस हो। आज आपकी रोमांटिक लाइफ एक अन्तरंग डिनर , किसी रोमांटिक भाव –भंगिमा या गिफ्ट से नए मुकाम पर पहुंच सकती है। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
हाल ही में सह कर्मी आपसे ईर्ष्या के कारण असहयोगी रहे है! लेकिन उनके सामने जोर से न चिल्लाये क्योकि ये अलग रूप में तोड़ मरोड़ कर आपके वरिष्ठ अधिकारियो तक बहुत चालाकी से पहुचाया जाएगा। बस कुछ समय के लिए ऐसे लोगों के साथ दूरी बनाए रखें। आपको आज कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »