29 Mar 2024, 07:00:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 27 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2020 12:12AM | Updated Date: Sep 27 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
समय कुछ बहादुरी भरे कदम उठाने का है,इसमें हिचकिये मत। इसके स्थान पर ,मजबूत फैसला लीजिये। अवसरों को जाने मत दीजिये। इस समय विश्वास पूर्वक लिया गया एक फैसला नाटकीय तरीके से आपकी जिंदगी को बदल सकता है,शायद आपको अभी ये प्रतीत न हो। पुराने संबंधों के बारे में फिर से सोचने और अर्थहीन संबंधों को तोड़ देना ही सही रहेगा। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत बहुत अच्छी है लेकिन आपको इसी सेहतमंद अवस्था का मजा लेते रहने के लिए कुछ आधारभूत सावधानियां तो रखनी ही होंगी। समय पर कदम उठा लेने से आप बिमारियों से बचे रह सकते हैं। अब अपने स्वास्थ्य कार्यक्रम को गंभीरता से लेने का समय है और उन सब अच्छे व्यायामों को शुरू करने का भी जिनके बारे में आप हमेशा से सोचते रहे हो लेकिन कभी उन्हें पूरे करने का उत्साह नही जुटा पाए हो। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत ख़ास है। आप अपने पुराने प्रेमी को वापस अपना लेंगे। यह सही है कि अलग होते हुए आपके बीच कुछ मतभेद जरूर थे। वापस एक साथ आने के बारे में अब भी आपको एक बार फिर से सोच लेना चाहिए क्योंकि आज का दिन कोई बड़ा फैसला करने के लिहाज से बहुत अच्छा नही कहा जा सकता। आपको इस बारे में सोचने के लिए काफी समय मिल जाएगा। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज उन परियोजनाओं पर एक अच्छी शुरुआत करें जिनको लंबे समय से आपने ठंडे बस्ते में डाल दिया था। आप एक सफल भविष्य के लिए अच्छी नींव बिछाने में बस एक कदम दूर है। चीजों को आसान तरीके से ले और बिना सोच समझे कुछ भी न करे। अपने काम को करने के लिए दूसरों पर भरोसा न करे। जो उचित है , इस विचार को रखने में आप जरा भी न घबरायें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »