16 Apr 2024, 10:29:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 26 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2020 12:35AM | Updated Date: Sep 26 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
अगर आप अपना समय और ऊर्जा गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों को शिक्षा देने में लगायेंगे तो आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। अपना कुछ सामन किसी जरूरतमंद को दे दें। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी है ,आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं। आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी कर लेते हैं और सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी है। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने खाने,खासकर जो आप सुबह सुबह खा रहे हैं ,उसे लेकर सावधान रहना होगा। जल्दी में खाने या बाहर किसी रेस्टुरेंट आदि में खाने से तबियत बिगड़ सकती है। इसीलिए खुद अपने लिए हल्का और ताजा खाना बनाने की कोशिश करें। अपने खाने पर ध्यान दें,आपको बहुत जल्दी इसका असर दिखाई देने लगेगा। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
जो लोग जीवनसाथी की तलाश मैं है , उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आप आज किसी को आकर्षित कर सकते हैं। मित्रो के साथ मिले और उनके साथ बाहर जाए। जो लोग पहले से ही रिश्ते में है , वे भी अपने रिश्ते में चिंगारी का अनुभव करेंगे। आपकी एकरसता टूटेगी। आप अपने साथी के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप एक घरेलू व्यक्ति है , तो आप अपने साथी के साथ बाहर का रुख कर के आनन्दयी समय व्यतीत कर सकते है। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आप यह पता लगाने की कोशिश करें की कौन सी वस्तु या चीज़ से आप अपने आप से सर्वश्रेष्ट कार्य ले सकते है। यह आपकी विचारधाराओ और रचनात्मकता को भी अद्वितीय अनुभूति देगा। हालाँकि , आपके वित्तीय पुरस्कार में विलंब होगा , फिर भी अपने वित्तीय संकट से खुद को बचाने के लिए आपके पास पर्याप्त आय है। बस आप अपनी वस्तु को सरंक्षित कर के रखे और आप आसानी से विषम स्थिति से बाहर आ जायेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »