19 Apr 2024, 20:41:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 25 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2020 12:16AM | Updated Date: Sep 25 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है। आज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो। आपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा। आपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है। अभी तक आपका भाग्य आपके साथ नही था ,लेकिन आज आप अपने समर्पण की बदौलत कुछ भी हासिल कर पायेंगे। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको आज अपने ऑफिस के काम के कारण बिना बात की चिंता और तनाव रहेगा। आपको यह समझने कि जरुरत है कि आप हर किसी को खुश नही रख सकते,ऐसा करने कि कोशिश से आप व्यर्थ का तनाव ही मोल लेंगे जिससे आपकी सेहत प्रभावित होगी। इन सब चीजों के स्थान पर आपको काम से छुट्टी लेकर आराम करने की जरुरत है,जिससे आपकी ऊर्जा बनी रहे। आपको अपने मानसिक तनाव को दूर करने के लिए कुछ राहत पहुँचाने वाले व्यायाम करने चाहिए। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज आप ऐसे साथी से मिल सकते है जिसका आप सपना देखा करते थे। यह व्यक्ति आप ही की तरह दिलचस्प और साहसी होगा। आप कुछ समय से इस तरह के व्यक्ति से मिलने की कोशिश कर रहे थे। प्रेम की चिंगारियां आप में रहेंगी और आप उस व्यक्ति के बारे में सोचते रहेंगे। उस व्यक्ति को धीमे से अपनी प्रेम रूपी भावनाएँ व्यक्त करना न भूले। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज आपको महसूस होगा की अपनी नौकरी में आपको वह संतुष्टि नहीं मिली जो आप चाहते थे और आज आप अपनी नौकरी छोड़ने के लिए अंतिम कदम भी उठा सकते हैं , हालांकि यह एक बुरी बात नहीं है क्यों की बहुत जल्द ढेर सारे सुनहरे अवसर आपके पास आ सकते है और आप जो चाहते थे , वो हो सकता है , हालाँकि प्रारंभिक वेतन कम हो सकता है, लेकिन यहाँ आपको प्रसन्नता मिलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »