29 Mar 2024, 19:36:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 18 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2020 12:16AM | Updated Date: Sep 18 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है। आपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। आपको यह सीख मिलेगी कि अपना भविष्य तय करने में तथा अपनी जिंदगी में फिलहाल चल रही समस्या से जूझने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आप०को ही निभानी है। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके ऑफिस में काम का दबाव आपको तनाव दे रहा है। इससे आपकी सेहत भी प्रभावित हो रही है Iआपको इस तनाव से पार पाने का कोई उपाय ढूँढना होगा जिससे आप पिछले कुछ समय से जूझ रहे हैं। फिलहाल राहत के लिए या तो मसाज पार्लर से अपॉइंटमेंट ले लें या किसी ध्यान की कार्यशाला में भाग लें Iसुबह की सैर आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके साथ काफी मनोरंजक घटनाएं होंगी। आप जिनके साथ यात्रा करेंगी , उनके लिए आपके आकर्षण से बच पाना मुश्किल होगा। अगर आपके दिमाग में इसे लेकर कोई संदेह आता है कि आप जो कर रहे हैं वह ठीक है या नही तो अपने फैसले के बारे में एक बार फिर सोच लें। लेकिन अब आप व्यस्क हो गये हैं ,आप किसी चीज में शामिल होते भी हैं तो आपको बहुत चुनौतियों का सामना नही करना पड़ेगा। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आपको आगे जाने से पहले अपने वित्तीय और कैरियर से संबंधित योजनाओं के अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों नतीजों पर विचार करना होगा। आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने कैरियर से संबंधित योजना का एक खाका तैयार करना होगा जिससे आप लाभ और हानि का विश्लेषण कर सके। दोबारा अपने निर्णय का पुनर्मूल्यांकन करे। एक जानकार व्यक्ति से राय प्राप्त करना भी सार्थक हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »