29 Mar 2024, 03:12:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 18 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2020 12:12AM | Updated Date: Sep 18 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे। केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें ,जो आपको भी अच्छा लगे,वही करें। आपको यह सोचने में कुछ समस्या हो सकती है कि कहां से शुरू करूं,इसलिए सारे पहलू देखकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज अनुशासन अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी हैI। आप अब जंक फ़ूड भी नही खा रहे तथा व्यायाम भी कर रहे हैं लेकिन आपका तरीका ठीक नही है,इसीलिए आपको इच्छित परिणाम प्राप्त नही हो रहे हैं। आपको इन सबसे अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए एक निश्चित रूटीन बनाना होगा ,तभी आपको इन सबका लाभ मिल पायेगा। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आप हाल फिलहाल अपने जीवन में हर तरह के संबंधों को लेकर लापरवाह रहे हैं लेकिन आपको समय रहते इनमे आ गई दूरी को कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए। आपके पार्टनर ने आपके मुश्किल समय में आपका काफी साथ दिया है लेकिन आप उसी उत्साह से उनका साथ नही दे पाए हैं। केवल अपने साथी की कमियां ढूँढने में न लगे रहें। आपने अभी तक इस बात पर ध्यान नही दिया है कि उन्होंने खुद में कितना सुधार कर लिया है। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज आप एक लापरवाह और असाधारण अवस्था में रहेंगे। आज के दिन आप किसी पार्टी के आयोजन में आनंद लेंगे और आस पास के व्यक्तियों को प्रभावित भी करेंगे। आज आप ये नहीं सोचेंगे की धन कहा से आ जा रहा है जिसकी वजह से आपके वित्त पर एक नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। हालांकि, आपकी लापरवाही के बावजूद , आपका वित्तीय स्वास्थ्य सही रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »