24 Apr 2024, 10:21:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 14 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 12:09AM | Updated Date: Sep 14 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज दुविधा और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन यह बस उपरी आवरण है ,जैसे ही स्थिति साफ़ होगी ,आप वास्तविकता को देख पाएंगे। शुरुआत में सब कुछ उलझा हुआ सा लगेगा ,लेकिन समय के साथ साथ सब ठीक होगा,अपना समय लें और चलते रहें। आपको सफलता मिलेगी। परिवर्तन तो जरुर होंगे लेकिन आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होंगें। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
त्योहारों के इस मौसम में आपने खूब मजे किये हैं। अब आपके लिए अपने शरीर को कुछ हल्का करने का समय है ताकि आप फिर से उतने ही उर्जावान महसूस करें। कच्चे फल और सब्जियां अधिक खाएं। केफीन और अल्कोहल वाले पेय पदार्थों से दूर रहें। अपने भीतर उर्जा का अनुभव करें और सकारात्मकता का प्रसार करें। साथ ही ,अपने परिजनों को भी स्वास्थ्य का ध्यान रखने को प्रेरित करें,उन्हें भी आपकी सहायता की आवश्यकता है। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज नए सबंध बनाने का दिन है। आपको इसके लिए कोशिश करनी चाहिए। आज नए सम्बन्ध ,नई दोस्ती या नई पार्टनरशिप की शुरुआत हो सकती है। आज आप बहुत सारे सामजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जहां आपको अपने संभावित दोस्त या पार्टनर मिल सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नए दोस्त बनाने के बाद अपने पुराने करीबी दोस्तों की उपेक्षा न करें। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आप सक्रिय हैं और आज आपकी सक्रिय प्रकृति आपको शीर्ष पर रखेगी। आप सभी गतिविधियों के केंद्र पर हैं। आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। बस अपनी गति को बनाए रखने और आगे बढ़ते रहे। अब भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत कुछ है। आप अपने कार्य क्षेत्र को व्ययवस्थित रखें और समय-समय पर अपने दस्तावेजों को देखते रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »