29 Mar 2024, 05:43:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 12 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2020 12:08AM | Updated Date: Sep 12 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आप आज तर्क के स्थान पर अपने दिल की आवाज और प्रवृति के आधार पर फैसले कर सकते हैं,लेकिन वे भी वित्त के मामले में लाभकारी ही साबित होंगे। आप इन दिनों फैसले लेने में सबसे अधिक महत्ता अपने मन की आवाज को देते हैं ,लेकिन आपको भविष्य की बेहतरी के लिए वर्तमान समय में कुछ आरामों को छोड़ना होगा। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कई दिन से स्वास्थ्य सम्बन्धी छोटी छोटी परेशानियों से परेशान हो रहे हैं ,आज ये समस्यायें आपके सामने और भी गंभीर रूप में प्रस्तुत होंगी। अभी इस स्थिति का समाधान कर लें क्योंकि ऐसा हो सकता है कि ये किसी बड़ी समस्या का शुरूआती लक्षण हो ,इसीलिए इसे बढने का मौका न दें। अपने स्वास्थ्य ,फिटनेस तथा खाने सम्बन्धी मामलों का विशेष ध्यान रखें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
जो अभी अकेले हैं ,उनके जीवन में एक नए सम्बन्ध की आहट सुनाई दे रही है लेकिन अहम् और दूर की न सोच पाने के चलते इस रिश्ते के आगे बढ़ने में दिक्कतें आ सकती हैं। इसके कारण आपके वर्तमान सम्बन्ध में भी परेशानियां आ सकती हैं। आपको एक कदम पीछे हटकर अपने पार्टनर को थोड़ी अधिक आजादी देनी ही चाहिए क्योंकि आप पिछले कुछ समय से उनके निजी दायरे में ज्यादा ही दखलंदाजी कर रहें हैं। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
यात्रा के अवसरों के लिए बहुत ही खुले दिल से स्वागत करे। ये धन कमाने का एक बेहतरीन मौका है! जो लोग अध्यन कर रहे है उन्हें अप्रत्याशित स्रोतों से अद्भुत अवसर मिल सकते है। आप जिस भी स्थिति मैं है , आप ये याद रखे की एकता में बल है इसलिए सामूहिक प्रयास ही संतोषजनक परिणाम ला सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »