29 Mar 2024, 02:30:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 10 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2020 12:12AM | Updated Date: Sep 11 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
गृहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है। आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं। जो कुछ आपने सोचा है .वो सब करने की कोशिश करें। आप जो भी करना चाहते हैं,उसपर अच्छे से ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं ,बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप ख़ास तौर पर ऊर्जा से भरे और स्वस्थ महसूस करेंगे | अपनी इस ऊर्जा का प्रयोग अपने लिए किसी फायदे के काम में करें | अगर आप पिछले कुछ समय से कोई काम टालते रहें हैं तो आज आप आसानी से उसे पूरा कर सकते हैं | आज का दिन नया एक्सरसाइज कार्यक्रम शुरू करने या एरोबिक्स या तैराकी जैसे कार्यकलापों की क्लास लेने के लिए भी बहुत अच्छा है |
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने रिश्ते में ऐसा आभास हो रहा है की सब कुछ सही है और ये रिश्ता काफी मजबूत रहेगा और आगे तक जायेगा। ये रिश्ता शादी में भी बदल सकता है। लेकिन क्रियान्वयन से पहले थोड़ा शांत दिमाग से सोचे और तब आगे बढे। जो आप सोच रहे है वो सही होगा या आपको कुछ ऐसा मिलेगा , जिसकी आप अभी तक अनदेखी कर रहे थे। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आज आप अपने करियर को नए सिरे से शुरू करेंगे। आप एक नियोक्ता से दूसरे की तरफ अपना रुख कर सकते है , क्योकि ये नया अवसर आपको आगे बढ़ने के मौके दे सकता है , लेकिन धोखाधड़ी के प्रस्तावों से सावधान रहे क्यों की कोई आपकी क्षमता और चतुराई का अनुचित लाभ लेने के लिए लंबे समय से प्रयासरत है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »