29 Mar 2024, 06:46:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 10 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2020 12:08AM | Updated Date: Sep 11 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज आप बहुत साहसिक अनुभव कर रहे हैं और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तैयार हैं। आप अपनी इच्छाशक्ति से सब मुश्किलों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। आज आपकी तरक्की को कोई नही रोक सकता। इसीलिए अपने सभी मुश्किल काम आज करने की योजना बनाएं,सफलता आपके कदम चूमेगी। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप बहुत अच्छे स्वास्थय और तनावरहित मूड का आनंद लेंगे। इस समय का उपयोग अपनी किसी अच्छी-खासी शारीरिक मेहनत वाली गतिविधि के लिए करें जो आपको अच्छी लगती है। बाल गेम का मजा लें या जिम में पसीना बहायें। स्वस्थ शरीर के कारण आप खुशमिजाज रहेंगे,इसीलिए दोस्तों के साथ मिल-बैठने के लिए बहुत अच्छा दिन है। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आप जिस तरीके से रोमांटिक महसूस कर रहे हैं उससे खुद आपको भी अचरज होगा | आज तो संभावना यह है कि आप ऐसे बोल्ड तरीके से व्यवहार करेंगे जैसे आप सामान्य तौर पर कभी नही करते | इससे सभी को अचरज होगा | आपके पार्टनर भी चौंक तो जायेंगे लेकिन खुश होंगे | लम्बी रोमांटिक सैर पर जाकर एक साथ समय बिताकर इस मौके का पूरा फायदा उठायें |
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अपने खर्चो का ध्यान रखना होगा और उनपर पैनी निगाह रखनी होगी क्योकि यह छोटे छोटे खर्चे आगे जाकर विराट रूप धारण कर लेते है , हालाँकि आपकी व्यक्तिगत जरूरते कम है पर फिर भी आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा ताकि भविष्य में धन की समस्या उत्पन न हो। आपको कुछ अन्य कार्यो के बारे में भी सोचना चाहिए ताकि आपकी आय बढ़ सके। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »