29 Mar 2024, 14:19:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 10 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2020 12:08AM | Updated Date: Sep 11 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज सावधान रहें। आपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उनपर जीत हासिल कर पायेंगे,मजेदार तो यह है कि खुद उन्हें भी आपकी उपलब्धि के लिए आपकी तारीफ करनी होगी। इस गंभीर स्थिति को थोडा हल्का-फुल्का बनाने के लिए दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप उठकर कुछ कर दिखाने के जोश से भरे हुए हैं। लेकिन आप जैसे ही शुरुआत करेंगे,आपका मूड अपने करीबी लोगों के खराब व्यवहार से खराब हो जाएगा। फिर भी सामाजिक मुद्दों के कारण अपनी सेहत को प्रभावित न होने दें। आपको आने वाले दिनों में काफी तनाव का सामना भी करना है,इसीलिए किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहें और खुश रहें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आपका पार्टनर कुछ अजीब सा व्यवहार करते हुए अजीब सी मांगे रखेगा जिसके पीछे उसके तर्क भी अजीब होंगे | यह समय एक्सपेरिमेंट और कुछ रोमांचक कामों के लिए बहुत अच्छा है हालाँकि जहां तक आपके सम्बन्ध का सवाल है आप हमेशा एक गंभीर आदमी रहे हैं | आपको अपनी अति गंभीर प्रवृति को छोड़कर अपने अन्दर के बच्चे को मजे लेने की छूट देनी होगी | इससे आपका तनाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा |
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज आप अपने आप पर संदेह कर सकते है और अपनी खुद की क्षमता को नजरअंदाज कर सकते हैं। यह सब आपके असुरक्षित व्यवहार की वजह से है जिसे आपको नियंत्रित करना होगा। एक गहरे स्तर पर दूसरों के साथ संदेशो का आदान प्रदान करने का प्रयास करें। इससे न केवल आप उन लोगों के साथ बेहतर सम्बन्ध बना सकोगे बल्कि आप कार्य प्रणाली को भी बेहतर तरीके से समझ पाओगे और आपको अपनी बहुमूल्य स्थिति के बारे में भी जानने में मदद मिलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »