18 Apr 2024, 20:11:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 06 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2020 12:07AM | Updated Date: Sep 6 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज कोई अप्रत्याशित और काफी दबाव वाला काम मिलेगा लेकिन आप चिंता ना करें,आप आसानी से ओइसे पूरा कर लेंगे और आपको सबकी प्रशंसा भी मिलेगी। ऐसा हो सकता है कि घर पर अचानक बहुत सारे मेहमान आ जाएँ या बॉस आपको अंतिम समय पर कोई महत्वपूर्ण काम सौंप दें। स्थिति चाहे जो हो,आप बहुत अच्छे से संभल लेंगे। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इस समय आपको अपने मन की बात सुननी चाहिए। आप पिछले कई दिनों से इसे नजरअंदाज करते आ रहें हैं कि आपका दिमाग आपको क्या कहने की कोशिश कर रहा है ताकि कोई आपको वहमी न समझ ले लेकिन अगर आप अपने दिमाग को थोडा सा खोलें तो पायेंगे कि यह असंभव नही है। आप यह तो हमेशा से जानते हैं कि आपको करना क्या है। आज यह पक्का हो जाएगा कि आप यह अपने दम पर आराम से कर सकते हैं। जैसे ही आप अपना पहला निर्णयात्मक कदम उठाएंगे आपका सारा मानसिक तनाव ख़त्म हो जाएगा। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आप आज प्रेम से ओतप्रोत होना चाहते है और आज के दिन आपने अपने साथी के साथ साझा करने के लिए योजना बनाई है लेकिन अन्य प्रतिबद्धताओं के चलते आज आप रोमांस और प्यार से दूर रह सकते है। समय के आभाव के कारण आप को प्रेम प्रसंगो से दूर होना पड सकता है , लेकिन फिर भी अगर आप कुछ बड़ा न कर पाये तो कुछ लघु व् प्यार से ओतप्रोत कुछ प्रेम से भरी वस्तु या अपना त्वरित प्रेम अपने साथी को आप दिखा जरूर सकते हैं। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आपके भावनात्मक व्यवहार की वजह से आपका कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। आप इसके आदि हो चुके है और इस से छुटकारा पाने में आपको समय लगेगा। अपनी इस संवेदनशीलता का आसपास के अन्य लोगों के प्रति समानुभूतिक रहकर इसका लाभ आप उठा सकते है। खाली समय में अचल संपत्ति में निवेश के लायक जगह आप तलाश सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »