29 Mar 2024, 04:49:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 05 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2020 12:13AM | Updated Date: Sep 5 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आपको आज कोई अप्रत्याशित अनुभव हो सकता है। ऐसा नही है कि आप इससे परेशान ही होंगे लेकिन इससे आपके मन में हलचल जरूर मच जायेगी। इससे आपके दृष्टिकोण में ख़ासा बदलाव भी आ सकता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने न घबराएं लेकिन यह समय अपने स्थान पर दूसरों की भावनात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के लिए अधिक उपयुक्त है। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी सख्त है और अपने खाने और एक्सरसाइज के मामले में हद से गुजर जाते हैं। यह भी ध्यान रखें कि अपने शरीर को सामान्य से अधिक तकलीफ देने से और भी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं ,इसीलिए शांति से ही आगे बढ़ना ठीक होगा। आपको यह सब करना शुरु में थोडा सा अजीब लगेगा लेकिन आप कर पायेंगे अगर आप अपने शरीर को उसकी सामान्य सीमा से अधिक तकलीफ देना बंद कर दें तो यह समझ लें कि आलसी हों और किसी चीज क एलिए ऐसे पागल होना दोनों ही ठीक नही हैं। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आप अपनी लव लाइफ को बिना किसी बात के उलझा रहे हैं। इसका कारण यह है कि आप अपने सामने देखने और उसे स्वीकार करने से कतरा रहे हैं। आपको खुले दिमाग से स्थिति का बिलकुल स्पष्ट मूल्यांकन करने और उसी के अनुसार सही रास्ता चुनने की आवश्यकता है। आपको यह देखना होगा कि किस रास्ते पर चलकर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और फिलहाल आप अपने अहम के बस में होकर किस रास्ते पर चल रहें हैं। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अत्यधिक खर्चो का सामना करना पड़ सकता है इसलिए नहीं की वो खर्चे दूर नहीं किये जा सकते थे बल्कि इसलिए की आप खुद उन खर्चो को करना चाहते थे। यह ठीक है की आप अपने मुश्किल समय के लिए पैसे बचाते है जो की बुद्धिमता वाला काम है लेकिन आज आप अपने या अपने किसी ख़ास व्यक्ति जो आपके बहुत निकट है के लिए किसी छोटी सी पार्टी का अयोजन कर सकते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »