28 Mar 2024, 16:03:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 01 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2020 12:12AM | Updated Date: Sep 1 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आप एक पारिवारिक व्यक्ति हैं। पारिवारिक मूल्य ही आपकी सफलता का श्रोत हैं। ,आज भी शुभ की शुरुआत आपके घर से ही होगी और आपको नई कामयाबी दिलाएगी। आप विशेष लय में हैं। आज का दिन सार्थक होगा। मुश्किल समय में भी अपनी मुस्कान और होसला बनाये रखें। आपकी सकारात्मक दृष्टि आपको औरों से अलग मुकाम पर ले जायेगी। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी शारीरिक सेहत तो बिलकुल ठीक है लेकिन आप मानसिक तनाव की वजह से काफी थकान और आलस सा महसूस कर रहे हैं। आप आज ऐसे किसी भी काम में भाग नही लेना चाहते जिससे आपको तनाव हो .इसकी बजाय आज आप बाहर बैठकर धूप या हवा खाना चाहते हैं। आराम से दिन बिताएं। खूब पानी पीयें और कल सुबह तरोताजा उठने के लिए पर्याप्त नींद लें। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आपको और आपके पार्टनर को एक साथ अच्छा समय बिताये हुए काफी समय बीत गया है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें। अपने पार्टनर के लिए कुछ उपहार या कोई काम आने वाली चीज भी खरीद सकते हैं, इससे उन्हें आपके प्यार और देखभाल का अंदाजा भी हो जाएगा। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
कुछ दिनों से आपके कार्य क्षेत्र में चीज़े आपके अनुसार नहीं चल रही थी परन्तु अब कुछ सुधार आने की उम्मीद है। आपको ये याद रखना होगा की कार्य क्षेत्र के मित्रो के साथ मैत्रीपूर्ण व्ययहार रखने से आप शांति से काम में सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं। अगर आप थोड़ी सी नरमी दिखाए तो कार्य क्षेत्र के मित्रो के साथ आप शांत माहौल का मजा ले सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »