19 Apr 2024, 00:25:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 31 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2020 12:08AM | Updated Date: Aug 31 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आप एक साधारण आदमी हैं और इसीलिए आप संबंधों में कोई चालाकी नही करते। इससे आपको कई बार नुक्सान भी उठाना पड़ता है लेकिन यह सब अधिक समय तक नही चलेगा ,आखिर में चालाकी के स्थान पर आपकी सरलता की ही जीत होगी। अपनी संवेदनाओं को नियंत्रण में रखें। करीबियों के साथ अच्छा वक़्त बिताने की सम्भावना बनी हुई है। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अच्छी सेहत पाना आपके लिए बहुत मुश्किल काम नही है ,बस एक फिटनेस कार्यक्रम बनाकर उसके अनुसार चलें और आपकी सेहत उसी से अच्छी रहेगी। शरीर को रिलैक्स करने और एकाग्रता को बढाने के लिए एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी है। आपको अपने लक्ष्यों को सच करने के लिए अपने सपनों की जिंदगी बिताने की जरूरत है। अगर आप सेहत अच्छी रखेंगे तो ही आपको इसका मौक़ा मिल पायेगा। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आपके सितारे आपको अपने सपनों के राजकुमार से मिलाने की स्थिति बना रहे हैं। वह काफी साहसिक होगा/होगी, उनकी खुशमिजाजी भी देखने लायक होगी। जैसा आप सोच रहे थे वह बिलकुल वैसा तो नही होगा लेकिन उसके काफी करीब होगा। इसीलिए उसके लिए अपनी पसंद जाहिर करने में न हिचकें और लगे हाथ अपनी भावनाओं का इशारा भी दे ही दें। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज आप व्ययसायी की तरह सोचेंगे और धन पर नियंत्रण रखेंगे। इसका परिणाम यह होगा की धन तो संचित होगा पर आपके परिवार के खर्चे बढ़ेंगे जिसका उत्तर आपको ढूढ़ना होगा। असुरक्षा की भावना की वजह से आप जरुरत के खर्चो पर भी लगाम लगाने की कोशिश कर सकते है। इस तरह की कृपणता की प्रवृत्ति से आपको बचना होगा क्यों की आपका धन प्रवाह सुचारू रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »