29 Mar 2024, 21:09:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 30 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2020 12:07AM | Updated Date: Aug 30 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आप व्यवसायिक या निजी कारणों से यात्रा कर सकते हैं। हालाँकि इस समय आपके लिए यात्रा करना मुश्किल होगा लेकिन आप कर पायेंगे और इससे आपको लाभ भी होगा। जो लोग पहले आपकी उदारता को नही समझते थे ,अब उन्हें भी इसकी कीमत समझ आएगी। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी कई जांचें करानी पड़ सकती हैं। आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता होगी लेकिन फिलहाल चिंता की आवश्यकता नही है। लेकिन इसे अपने स्वास्थ्य के लिए चेतावनी समझें और अपने खाने तथा जीवनशैली में कुछ बहुत महत्वपूर्ण बदलाव लायें। अगर आप इस समय पर्याप्त सावधानी रखेंगे तो भविष्य में होने वाली तकलीफों से बच पायेंगे। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
जो किसी के साथ सम्बन्ध में हैं उनके निजी जीवन में एक नया दौर आने वाला है। आप या तो शादी कर सकते हैं या लिव- इन में रहने की योजना बना सकते हैं। इन दोनों ही स्थितियों में आपको काफी निवेश करना पड़ेगा क्योंकि घर को रि –मॉडल करने की जरुरत होगी। जो अकेले हैं , उन्हें कोई अन्तरंग और मजेदार आदमी आज मिल सकता है। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आज आप क्षमावान रहेंगे और उन्हें भी माफ़ करेंगे जिन्होंने आपके साथ गलत किया है। चाहे वे आपके सहकर्मी हो जिन्होंने जलन की वजह से आपको नुकसान पहुँचाने कोशिश की या आपका क्रूर मालिक जिसने कभी आपकी बात नहीं सुनी और हमेशा से आपकी प्रगति में बाधा उत्पन्न की। आपकी वितीय स्थिति उच्च रहेगी हालाँकि आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »