19 Apr 2024, 14:25:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 28 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2020 12:10AM | Updated Date: Aug 28 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आज आप किसी असम्भाव्य साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। इससे आपको रोमांस,रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी। किसी अप्रत्याशित श्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है। हालाँकि यह अवसर बहुत कम समय तक ही मिलेगा ,इसलिए आपको जल्दी ही फैसला लेना होगा। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
स्वास्थ्य सम्बन्धी छोटी तकलीफ हो सकती हैं। आपको हलकी सी ठंड या सिरदर्द महसूस हो सकता है। हालाँकि यह अधिक देर तक नही रहेगा लेकिन आपको इससे कमजोरी सी महसूस हो सकती है। इसीलिए आज बहुत सारे काम करने की योजना न बनाएं। खूब आराम करें और शांति से रहें ,इससे आप जल्दी ही बिलकुल ठीक महसूस करेंगे। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आप अभी हाल ही में किसी के साथ रोमांटिक रिश्ते में बंधे हैं। वैसे आप इस व्यक्ति को पहले से भी जानते हैं लेकिन इनकी कई कमियों को देखकर आपको अब आश्चर्य हो रहा है ,जो आपके सामने अब आई हैं। वह आपकी उम्मीदों को समझने और उनपर खरा उतरने की कोशिश में नाकाम रहा है। आपको उसे कुछ समय देना होगा। धीरे धीरे ही सही लेकिन वह आपको जरुर समझना शुरू करेगा। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज आप सबसे बड़े ग्राहकों में से एक के साथ अपने सौदे को अंतिम रूप दे सकते है। उनके साथ एक लंबी अवधि के अनुबंध पर आप हस्ताक्षर करने के लिए आगे बढे। ग्राहक वित्तीय संसाधनों से परिपूर्ण है , जिससे की आपके कार्यालय पर वित्तीय बोझ कम होगा। आपको अगर ग्राहकों से और सौदे लेने है तो आपको अपने सामान्य ज्ञान का अच्छा परिचय देना होगा और साथ ही साथ उन्हें एक अच्छी व्यापारिक सेवा देनी होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »