29 Mar 2024, 15:35:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 28 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2020 12:06AM | Updated Date: Aug 28 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे। समस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी। कोई अच्छा दोस्त आपका साथ देगा। कार्यस्थल पर मिलने वाले एक महत्वपूरण सम्बन्ध की सहायता से नया मौका मिलेगा। अतीत के फेर से निकलकर आगे की सोचें। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
देख-समझकर यह खोजें कि आपको सबसे ज्यादा ऊर्जा किस्से मिलती है, अच्छी सेहत के लिए खाने में उसकी मात्रा बढ़ा दें। आप काफी समय से यात्रा कर रहे हैं और कई जगहों पर अलग अलग तरह का खाना खाते आ रहे हैं। इससे आपका पाचन तन्त्र खराब हो सकता है ,जिससे आपको काफी परेशानी हो सकती है,आपको इस बारे में बहुत सावधान रहना होगा। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आपके दिल-दिमाग में एक साथ बहुत सी विपरीत भावनाएं चल रही हैं। वास्तव में , आपके लिए एक से अधिक रोमांटिक पार्टनरों में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल हो रहा है। हालाँकि इसका जवाब बिलकुल स्पष्ट ही है फिर भी आपको कई बार अलग अलग भावनाएं अपनी तरफ खींचेगी। इसीलिए ,इस समय अपनी लव लाइफ के बारे में कोई भी बड़ा फैसला न लें। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज आप अपने करियर को नए सिरे से शुरू करेंगे। आप एक नियोक्ता से दूसरे की तरफ अपना रुख कर सकते है , क्योकि ये नया अवसर आपको आगे बढ़ने के मौके दे सकता है , लेकिन धोखाधड़ी के प्रस्तावों से सावधान रहे क्यों की कोई आपकी क्षमता और चतुराई का अनुचित लाभ लेने के लिए लंबे समय से प्रयासरत है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »