29 Mar 2024, 04:25:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 28 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2020 12:06AM | Updated Date: Aug 28 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज किसी अनियोजित रोमांचक यात्रा पर जाने की सम्भावना है। हो सकता है कि शहर में ही घूमना चाहें,लेकिन आपका विचार खूब मजे करने का है और ऐसा ही होगा भी। आप किसी करीबी के साथ हुए गिले-शिकवे दूर कर सकते हैं। आपको पहले ही ऐसा करना चाहिए था,परन्तु आज सामने आने पर सब बातें साफ़ हो जायेंगी। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन अपने लिए कुछ ख़ास करने के लिए बहुत अच्छा है। किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट या मसाज के लिए जाएँ,आपको बहुत अच्छा और खूबसूरत अहसास होगा। आपको अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में भी कोई शुभ सूचना मिलेगी। आप अपने लिए कई तरह के फिटनेस कार्यक्रम लागू करके यह देख सकते हैं कि आपके शरीर के लिए सबसे अधिक उपयुक्त कौनसा है ?
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपनी पसंद को जाहिर करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नही है। हो सकता है कि आपको गलत समझा जाए। उस समय तक इन्तजार करें जब तक सामने वाला आपसे खुद बात न करना चाहे। धीरज का फल मीठा होता है। अपनी दोस्ती और भावनाओं को नियंत्रण में रखें ताकि अपनी किसी अनियंत्रित बात या काम की वजह से आपकी गलत छवि न बन जाए। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आपकी वित्तीय जरुरतो पर अनसोची व् अप्रत्याशित मांगों की वजह से दिन परेशानी में रह सकता हैं। आपने अपने सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया है यह सुनिश्चित करने के लिए अपने सभी बिलों और अन्य दायित्वों की जाँच करें। अनदेखी में निकट भविष्य में वह राशि बड़ी मात्रा में आपको परेशान कर सकती है। आपको कुछ पुराने कर्ज का भुगतान करना पड़ सकता है जिसे आप भूल चुके थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »