29 Mar 2024, 15:59:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 25 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2020 12:11AM | Updated Date: Aug 25 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं या किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं। प्रेरणात्मक साहित्य पढ़ें या किसी महान नायक की जीवनी पढ़ें,हो सकता है कि इसमें से आपको अपने जीवन के लिए कुछ बहुत अच्छा हासिल हो जाए। किसी गंभीर या कडवी स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा। इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पेट के खराब होने से परेशान हो सकते हैं। इसीलिए तैलीय खाना कम खाने की कोशिश करें ,पानी भी खूब पीयें। शाम तक आपको कुछ बेहतर महसूस होगा। लेकिन जिनको पहले से इस प्रकार की कोई तकलीफ है,उनके लिए स्थिति गंभीर हो सकती है। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप एक रिश्ते में है , तो बार बार बातो को न दोहराएं। आपको याद रखना है की किसी को निश्चित रूप से आप के लिए बनाया गया है। जब सही समय आएगा तो कुदरत खुद उस अनमोल उपहार को आपके सामने उपस्थित कर देगी। आप खुद अपने प्यार को आपको ढूढ़ने दो , तब तक अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ अच्छा समय बिताये और हो सकता है वह उपहार उधर ही कही छिपा हो , अपनी आशा को न छोड़ो। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आप अपने करियर की एक बड़ी सफलता के कगार पर खड़े है। ये आपके निर्णायक निर्णय पर निर्भर करेगा की आप इसे किस दिशा में ले जाना चाहते है। इसके लाभ और हानि पर आपको विश्लेषण करने की जरूरत है। आपका निर्णय आपके जीवन को प्रभावित करेगा और अगर आप सही विकल्प का चुनाव करते हैं, तो आपकी आय में अगले कुछ दिनों में काफी वृद्धि होने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »